फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आत्महत्या में पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आत्महत्या में पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या में पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आत्महत्या प्रकरण में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली महिला के भाई ने उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी नितिन सैनी ने बताया कि उसकी बहन मधु की शादी छह साल पूर्व कुंदनपुरा निवासी प्रदीप से हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मधु का उत्पीड़न करते हुए उसे ससुराल से मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद परिवार न्यायालय में मधु की तरफ से वाद दायर किया। आरोप है कि दो नवंबर को मधु के पति, सास मायके पहुंचीं। और उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करते हुए धमकी देकर चली गई। इसके कुछ देर बाद ही मधु आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे कूद गई। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया था। तीन दिसंबर को उपचार के दौरान मधु की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप, सास कमलेश, ससुर गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




अपहृत किशोरी बरामद
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव से कुछ समय पूर्व किशोरी लापता हो गई थी। पिता ने कई लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार देर रात अपहृत किशोरी को जिला अस्पताल तिराहे से बरामद किया। पुलिस ने अपहृत किशोरी का मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed