फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मामूली कहासुनी में दंपती पर हमला

मामूली कहासुनी में दंपती पर हमला

Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में दंपती पर हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी कय्यूम ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही तालिब पक्ष से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि शाम के समय तालिब साथियों हारूण, शोएब व बाबू के साथ मिलकर कय्यूम के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर उसकी पत्नी रिहाना शौहर को बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए।
विज्ञापन


युवक पर सरियों से हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी कमला ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे भीम की गांव के ही मौली से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मौली ने अपने एक साथी के साथ मिलकर भीम पर हमला कर दिया। सरियों से पीटते हुए आरोपियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed