फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुजारी से मारपीट के मामले में दो दबोचे

पुजारी से मारपीट के मामले में दो दबोचे

Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुजारी से मारपीट के मामले में दो दबोचे
भोपा। गांव फिरोजपुर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी गोरा बुराड़ी के साथ शुक्रवार की रात चार युवकों ने मारपीट की थी। आरोप था कि हमलावरों ने पुजारी से एक हजार रुपये भी छीन लिए थे। पीड़ित पुजारी ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने रविवार को जांच के बाद गांव फिरोजपुर के ही मोनू व सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीकरी से युवती लापता
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व वह परिवार समेत कहीं बाहर गया था। घर पर उसकी बेटी थी, जिसे पड़ोस का ही युवक साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर ले गया है। घर लौटने पर बेटी के लापता होने की जानकारी मिली। वह आरोपी के घर पहुंचा तो उन्होंने उसे ही धमकी दे डाली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बेटी की सकुशल बरामदगी की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed