{"_id":"5be877c0bdec22699e08794c","slug":"171541961664-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़ी सुरक्षा के बीच किया गया रामदास का अतिम संस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड़ी सुरक्षा के बीच किया गया रामदास का अतिम संस्कार
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ रामदास का अंतिम संस्कार
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव कुटबा में सांप्रदायिक हिंसा के मुख्य आरोपी रामदास उर्फ काला की शनिवार दोपहर हुई सनसनीखेज हत्या के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में रामदास के भाई ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वर्ष 2013 में हुई सांप्रदायिक हिंसा में थाना क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी मुस्लिम समुदाय के आठ लोगों की हत्या की गई थी। इसमें नामजद आरोपी रहे दलित युवक रामदास उर्फ काला पुत्र खजान की शनिवार दोपहर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दंगा आरोपी की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। रामदास के शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसका रविवार अलसुबह ही कड़ी सुरक्षा के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, रामदास के भाई संजीव ने मामले में छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वादी के अनुसार दो बाइकों पर आए छह लोगों ने घर में घुसकर बरामदे में सोए रामदास की कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। वहीं, सनसनीखेज मामले में करीब 36 घंटे बाद भी पुलिस जांच अभी सिफर ही है। सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव ने बताया कि रामदास के भाई की तहरीर पर छह अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है और बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।