फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जियो के टावर पर चोरी करते दो दबोचे

जियो के टावर पर चोरी करते दो दबोचे

Tue, 16 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
जियो के टावर पर चोरी करते दो दबोचे
टावर पर चोरी करते दो दबोचे
विज्ञापन

रोहाना। बड़कली रोड स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर सोमवार देर रात चोरी करने पहुंचे दो युवकों को वैगन-आर समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में बड़कली रोड पर एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। उक्त टावर की निगरानी कंपनी के दिल्ली स्थित हेडऑफिस द्वारा हाईटेक तरीके से की जाती है, जिसके लिए टावर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार देर रात वैगन-आर में सवार दो युवक टावर पर पहुंचे और अंदर घुसकर वहां लगे बैट्री खोलने लगे। घटना को अंजाम दे रहे दोनों युवकों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये दिल्ली के हेडऑफिस में तैनात कर्मचारियों ने देख ली, जिसकी जानकारी तत्काल कंपनी के सेक्टर इंचार्ज देवेंद्र सोलंकी को दी गई। देवेंद्र सोलंकी ने टावर में चोरी होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल-100 की पीसीआर मौके पर पहुंच गई और बैटरी खोल रहे दोनों बदमाशों को रंगेहाथ दबोच लिया। मौके से आरोपियों की वैगन-आर भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी बागपत जनपद के गौरीपुर निवासी आसिफ पुत्र खुर्शीद व उस्मान हैं, जिनसे पूछतादछ की जा रही है। मामले में कंपनी के सेक्टर इंचार्ज देवेंद्र सोलंकी ने आरोपियों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed