{"_id":"5b786c8642c7924633076961","slug":"171534618758-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ब्लेड मारकर थैले से उड़ाए जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने ब्लेड मारकर थैले से उड़ाए जेवरात
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने ब्लेड मारकर थैले से उड़ाए जेवरात
मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा में बैठी महिला ने एक ग्रामीण के थैले में ब्लेड मारकर उसमें रखे कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित को इसकी भनक तब लगी, जब महिला ई-रिक्शा से उतरकर फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तितावी क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी रिहान खान ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह घर से सोने की जेवरात लेकर उन्हें दोबारा बनवाने के लिए सराफा बाजार आ रहा था। पीड़ित के अनुसार उसने शामली स्टैंड पर बस से उतरकर ई-रिक्शा ली, जिसमें उसके साथ-साथ ही एक महिला भी सवार हो गई। आरोप है कि महिला ने ई-रिक्शा में बैठे हुए ही ग्रामीण के थैले को ब्लेड मारकर काट दिया और उसमें से चार कंगन, दो अंगूठी, एक लौंग व एक पायल चोरी कर ली। अन्य जेवरात अंदर की तरफ होने से चोरी होने से बच गए। इसके बाद महिला रास्ते में ही उतरकर फरार हो गई। पीड़ित जब सराफा बाजार पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी मिली, जिससे उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने अज्ञात में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।