{"_id":"5b2bf9134f1c1b684d8b7a6e","slug":"171529608467-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही विवाहिता को छत से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में रह रही विवाहिता को छत से फेंका
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को छत से फेंका
मुजफ्फरनगर। ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर देकर पति पर हमला करने व छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी शबनम ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कई साल पूर्व गांव बसेड़ा निवासी शाहिद से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद उसे पता चला कि शाहिद की पहले से एक पत्नी जाहिदा है, जिससे उसे चार बच्चे भी हैं। पता चला कि शाहिद ने उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी की थी। पीड़िता के अनुसार करीब चार साल पूर्व पति ने पहली पत्नी के कहने में आकर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। आरोप है कि 16 जून को पति शाहिद व देवर इरशाद एक अज्ञात युवक के साथ शबनम के मायके पहुंचे और उस पर फैसले का दबाव बनाया। इसी दौरान देवर इरशाद शबनम को लेकर बात करने के बहाने से घर की छत पर ले गया। इसका विरोध करते हुए शबनम ने शोर मचाया तो नीचे मौजूद उसका पति शाहिद व एक अन्य भी छत पर पहुंच गए, जहां आरोपियों ने शबनम पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने विवाहिता को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को उसके परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार कराने के बाद बुधवार को आरोपी पति, देवर व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई। पुुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।