फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों के साथ मारपीट, आपस में समझौता

छात्रों के साथ मारपीट, आपस में समझौता

Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के साथ मारपीट, आपस में समझौता
रतनपुरी।
विज्ञापन

गांव कल्याणपुर बस स्टैंड पर दूसरे समुदाय के युवकों ने छात्रों के साथ मारपीट कर दी। मामला दो दिन पूर्व रास्ते से निकलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी का था।

रतनपुरी के गंाव टोड़ा निवासी रवि पुत्र पुष्पेंद्र मंगलवार को खतौली स्थित अपने स्कूल से गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव कल्याणपुर निवासी अनीस पुत्र रहीसू दूध लेकर जा रहा था। अनीस की दूध की बाल्टी में रवि का बैग लग गया। जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उस समय तो दोनों घर चले गए। शुक्रवार दोपहर तीन बजे टोड़ा निवासी रवि और मोनू खतौली स्थित स्कूल से घर को लौट रहे थे। जब वे कल्याणपुर बस स्टैंड पर उतरे तो वहां पर कल्याणपुर के अनीस और शाहरुख ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से दोनों छात्रों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर टोड़ा से छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना के समक्ष दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed