फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कूड़ा उठाने को लेकर दो पक्षों में पथराव

कूड़ा उठाने को लेकर दो पक्षों में पथराव

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा उठाने को लेकर  दो पक्षों में पथराव
मीरापुर। नया गांव भुम्मा में कूड़े के ढेर को उठाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के साथ पथराव हुआ। झगड़े में दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नयागांव भुम्मा में सतवीर और सुभाष के बीच एक कॉमन जगह पर पड़े कूड़े को उठाने को लेकर विवाद चल रहा था। तीन दिन से चल रहे मामले में शनिवार सुबह पुन: कहासुनी हो गई। सतबीर पक्ष ने सुभाष पक्ष पर पथराव कर दिया। इस संघर्ष में लाठी-डंडे भी चले। इस संघर्ष में सुभाष पक्ष से सुभाष, रोहित, मांगेराम, संयोगिता, इंद्र और सुमन घायल हुए। घायल सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed