फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेप के बाद हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

रेप के बाद हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sun, 07 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रेप के बाद हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
झूठी सूचना देने वाले पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

खतौली। महिला हेल्प लाइन के नंबर पर एक ग्रामीण ने झूठी सूचना दे दी कि जीटी रोड पर गंगनहर पुल से आगे युवती के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। युवती का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव भैंसी के निवासी मुस्तकीम नाम के ग्रामीण ने महिला हेल्प लाइन के नंबर 1090 पर पुलिस को झूठी सूचना दी। उस ग्रामीण ने बताया कि उसने अपनी आंखों से देखा है कि गंगनहर पुल से आगे जीटी रोड पर एक युवती के साथ रेप किया गया और उसकी आरोपियों ने हत्या भी कर दी। मरने से पूर्व युवती ने अपना रेणु बताया है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जीटी पर युवती के शव को काफी देर तक तलाश किया। हालांकि युवती का शव कहीं नहीं मिला। इस संबंध में एक पेट्रोल के कर्मचारियों से भी इस तरह की घटना के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने भी ऐसी घटना होने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि ग्रामीण ने पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने का काम किया है। उस ग्रामीण के विरुद्ध झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed