फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्टेशन पर यात्री की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

स्टेशन पर यात्री की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्री की मौत, शिनाख्त नहीं हुई
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रात में यह यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गइ। जीआरपी पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी एसओ कृष्णअवतार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई ऐसा सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी पहचान के प्रयास जारी है।
विज्ञापन


मसूरी पुलिस की दबिश
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने चोरों की तलाश में शहर कोतवाली क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी, परंतु पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी, जिसके बाद पुलिस खाली हाथ वापिस लौट गई।
विज्ञापन


विवाह समारोह में मोबाइल चोरी
मुजफ्फरनगर। नवाब गंज निवासी सागर वर्मा पुत्र राकेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक रिसोर्ट में विवाह समारोह में गया था। जहां से उसका मोबाइन फोन किसी ने चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी मौहम्मद इमरान पुत्र अख्तर अंसारी की मोहल्ले में प्रोविजन स्टोर है। रात में चोरों नेदुकान का जंगला उखाड़ कर दुकान से नकदी, इनवर्टर बैटरे सहित करीब 80 हजार रूपये कीमत का अन्य सामान चोरी कर ले गए। इमरान ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed