फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आटा चक्की मालिक की गोली मार कर हत्या

आटा चक्की मालिक की गोली मार कर हत्या

Fri, 29 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
आटा चक्की मालिक की गोली मार कर हत्या
आटा चक्की मालिक की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनरगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में चरथावल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने मथुरा गांव के आटा चक्की मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण रंजिश माना जा रहा है। वारदात उस समय हुई, जब वह जेल से अपने परिचितों से मिलाई कर बाइक से गांव लौट रहा था। देर रात तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई में जुटी है।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मथुरा निवासी सफात खान (60) पुत्र सनाउल्लाह खान बृहस्पतिवार को जिला कारागार में बंद परिचितों की मिलाई करने गया था। शाम करीब साढे़ पांच बजे वह अपने भांजे जलालाबाद निवासी शारिक पुत्र गुफरान के साथ बाइक द्वारा गांव जा रहा था। जब वे शहर से निकल कर चरथावल रोड पर गांव सलेमपुर से पहले पहुंचे, तो तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने सफात खान को टारगेट पर लेकर गोलियां चलाई। छह गोलियों में से एक गोली उसे लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। भांजे ने बाइक से कूदकर भाग कर जान बचाई। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। शारिक ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस वालों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि एक मर्डर के मामले में उसका भाई, भतीजा और भांजा जेल में बंद हैं। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने देर रात तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed