फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगी

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

भोपा(मुजफ्फरनगर)। भोपा निवासी शाहनजर ने भोपा थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि शेरनगर निवासी दो युवक उसके घर आए और दुबई भेजने की बात कहने लगे। शेरनगर निवासी दोनों युवकों ने शाहनजर और उसके पड़ोसी रोहित से दो लाख 10 हजार रुपये और पासपोर्ट भी ले लिए। काफी समय बाद वह वीजे के लिए बात करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कामराज महाराज की समाधि पर जुटे लोग
भोपा(मुजफ्फरनगर)। गांव कादीपुर में नंगे पांव पदयात्रा कर तीर्थनगरी शुक्रताल की पतित पावनी गंगा से जल लाकर श्रद्धालुओं ने कादीपुर स्थित कामराज महाराज की समाधि और देवताओं को जल चढ़ाया। मंदिर के संत भगतदास महाराज, प्रधान सुभाष तोमर, पूर्व प्रधान ऋषिराज, सुरेशपाल तोमर, तेजपाल सिंह, मा.सोहरन सिंह ने बताया कि 1100 वर्ष पूर्व यहां कामराज महाराज ने समाधि ली थी। यहां देवताओं की प्रतिमाओं का भी पूजन किया जाता है। इस अवसर पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खेल-खिलौने, चाट, मिठाई आदि की दुकानों पर जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल
भोपा(मुजफ्फरनगर)। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। शनिवार को तितावी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर का मुरारी अपनी पत्नी गीता, बेटी नेहा और अवनी को बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में अपनी रिश्तेदारी में लेकर आया था। घर लौटते समय भोपा थाने के सामने पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed