फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता के क्लीनिक पर महिलाओं का हंगामा

भाजपा नेता के क्लीनिक पर महिलाओं का हंगामा

Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के क्लीनिक  पर महिलाओं का हंगामा
भाजपा नेता के क्लीनिक पर महिलाओं का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाषचंद शर्मा के क्लीनिक पर रामपुरी मोहल्ले की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने दुकान खाली कराने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने महिलाओं के हंगामे के पीछे राजनीतिक साजिश बताई। पार्टी के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया।
रामपुरी में रविवार को विधवा महिला की दुकान खाली कराकर सामान बाहर फेंक दिया गया था। बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंचा। भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा और विजय शुक्ला आदि के कहने पर पुलिस ने महिला का सामान दुकान में रखवा दिया था। सोमवार को मकान मालिक पक्ष की महिलाएं डॉ सुभाष शर्मा के क्लीनिक पर पहुंचीं और हंगामा करना शुरू कर दिया। सुभाष ने बताया कि महिलाएं आराम से बैठकर बात कर रही थीं, तभी कुछ अन्य महिलाएं आईं और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इन महिलाओं को सभासद प्रमोद भारती और लोकेश सैनी ने भेजा था। रोहिताश पाल भी इन्हीं के साथ हैं। महिलाओं को भेजकर उनके खिलाफ जान-बूझकर हंगामा कराया गया है। वह क्षेत्र के जिम्मेदार आदमी हैं, सभी लोग उनके पास आते हैं। जिस महिला से दुकान खाली कराई गई थी, वह भी विधवा है, उसका सामान दोबारा उन्होंने ही रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed