{"_id":"5c40cfb0bdec227353189dd7","slug":"161547751344-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में युवक की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग में युवक की मौत की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस
छपार। पुलिस को झगड़े में गोलियां चलने पर एक युवक की हत्या की झूठी सूचना मिली। मामला झूठा होने पर पुलिस सूचना देने वाले को पकड़कर थाने ले आई।
गांव बरला से दो दिन पूर्व प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। युवती पक्ष की ओर से युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने युवक पक्ष को दो दिन में युवक व युवती को थाने में देने का समय दिया था। इस पर बृहस्पतिवार सुबह दस बजे उसके परिजन युवक को थाने में पुलिस को सुपुर्द करने के लिए कार में बैठाकर ला रहे थे। युवती के परिजनों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने गांव में हाईवे पर कार को रुकवाकर जबरन उनसे मारपीट कर युवक को छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को झगडे़ की सूचना देकर बताया कि गोलियां चल रही है और एक की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मामला झूठा पाया। झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती भगाने वाले युवक को उसके परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया और झूठी सूचना देने वाले को चेतावनी देकर छोड़ दिया।