फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म का प्रयास

छात्रा को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 18 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर की बाहरी कॉलोनी निवासी छात्रा के साथ एक युवक ने खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शहर की बाहरी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी छात्रा के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि छात्रा बुधवार शाम अपनी सहेली के घर गई थी। शाम के समय वह घर लौट रही थी। आरोप है कि बचनसिंह कॉलोनी निवासी एक युवक रास्ते में मिला और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसको खेत में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में बुधवार को एक युवक ने घर में अकेली युवती के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था। पुलिस ने मामले में युवती के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर ही पकड़े गए आरोपी मोहल्ला लद्दावाला निवासी नदीम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed