फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सभासद व उसके पिता को पकड़ा, थाने में हंगामा

सभासद व उसके पिता को पकड़ा, थाने में हंगामा

Tue, 15 Jan 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सभासद व उसके पिता को पकड़ा, थाने में हंगामा
सभासद और उसके पिता को पकड़ा, हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। नगर पंचायत सभासद और उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विरोध में परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष से मिलकर दोनों को हिरासत में लिया। हंगामा की सूचना पर एसडीएम व सीओ ने थाने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया।

नगर पंचायत के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सभासद अश्वनी चौधरी का मोहल्ले के लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद था। नगर पंचायत ने विवाद समाप्त करते हुए निर्माण कार्य करा दिया था। सभासद रास्ते पर एक दरवाजे की जगह छोड़कर बाकी जगह में निर्माण कार्य कर रहा था। इसकी शिकायत पर पड़ोसी देवदत्त ने इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा से की। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर सभासद द्वारा बनाई गई दीवार को गिराया साथ ही सभासद अश्वनी चौधरी और उसके पिता को धक्का मुक्की की गई। साथ ही उन्हें थाने में ले आए। इसके विरोध में कस्बे के लोगों ने थाने में हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा गलत कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष ने रास्ता तोड़ा है। इसकी शिकायत पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने थाने में तहरीर दी थी। हंगामे की सूचना पर एसडीएम विजय कुमार और सीओ सोमेंद्र नेगी थाने में पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामले को शांत किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए छह फुट चौड़ा गेट लगाने को लेकर मामले में समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed