{"_id":"5be8776cbdec226997414136","slug":"161541961580-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरज आत्महत्या कांड में पत्नी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धीरज आत्महत्या कांड में पत्नी को जेल भेजा
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीरज आत्महत्या प्रकरण में पत्नी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी धीरज ने करीब एक सप्ताह पूर्व घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक द्वारा आत्महत्या से पूर्व दो सुसाइड नोट छोड़े गए थे, जिनमें से एक में उसने अपनी पत्नी के दो युवकों से विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाते हुए अपने ससुराल पक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, दूसरे सुसाइड नोट में उसने अपने दोनों बच्चों को अपनी पत्नी के बजाए छोटी बहन की सुपुर्दगी में दिए जाने की बात कही थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने धीरज की पत्नी ईशा के साथ ही उसके दोनों प्रेमियों और सास, साले व साली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने धीरज की पत्नी ईशा को गिरफ्तार कर लिया, जिसे शाम के समय जेल भेज दिया गया है।
पति पर लगाया मारपीट का आरोप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी रूबीना का निकाह करीब आठ साल पूर्व नदीम नामक युवक से हुई थी। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व नदीम ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके चलते वह खालापार में ही किराए के मकान में रह रही थी। आरोप लगाया कि नदीम अपने कुछ साथियों के साथ आया और रूबीना के साथ मारपीट करते हुए उससे बच्चे को छीन ले गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।