फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भागीरथ सेना संगठन ने आंदोलन करने की चेतावनी दी

भागीरथ सेना संगठन ने आंदोलन करने की चेतावनी दी

Sat, 13 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
भागीरथ सेना संगठन ने आंदोलन करने की चेतावनी दी
छेड़छाड़ के आरोपियों पर शिकंजा कसो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। गांव चंदपुरी में भागीरथ सेना संगठन ने पंचायत आयोजित कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पंचायत में पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। गांव में सैनी समाज के लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव चंदपुरी से स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की घटना को लेकर पिता ने करीब 15 दिन पूर्व थाने में चार लोगों को नामजद करते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन इस संबंध में आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे सैनी समाज के लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। संगठन के लोगों ने पीड़ित परिवार से मिलकर पंचायत आयोजित कर भागीरथ सेना संगठन के संस्थापक सोनू सुदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष राजू सैनी, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष सोनू मूंछ, जनपद मेरठ के जिलाध्यक्ष देवदत्त सैनी, प्रदेश प्रभारी जतिन सैनी, सुभाष प्रधान, आदेश सैनी प्रधान, राजकुमार सैनी प्रधान आदि पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा तो भागीरथ सेना संगठन के बैनरतले समाज के लोग सड़कों पर उतर करके पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आंदोलन चलाएंगे। सैनी समाज के लोगों ने गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। पंचायत में मुख्य रूप से गंगाशरन, वीर सिंह, मोहन भूडिया सैनी, राजेंद्र सैनी, जयसिंह, सीताराम, बिजेंद्र, भंवर सिंह, राजेश, शीला, पुष्पा, सुमन, संजय, लक्ष्मी, मुनेश, मेहंदी आदि सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
सैनी समाज ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed