{"_id":"5bae7ccb867a557f624a0a5d","slug":"161538161867-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री ने पुलिस को शपथ पत्र दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्री ने पुलिस को शपथ पत्र दिया
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में बयान से मुकरी बेटी
बुुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली में अपने पति पर बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप लगाया था। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना में अब नया मोड़ आ गया। नाबालिग ने न्यायालय में बयान देकर व पुलिस को शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया। महिला इंस्पेक्टर सीमा त्यागी ने बताया कि न्यायालय में नाबालिग ने घटना से इंकार कर दिया है। उसने पुलिस को भी शपथ पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कोई गलत कार्य नही किया। घर में खर्चा नहीं देने के कारण उसकी माता ने उसके पिता पर झूठा आरोप लगाया था। पिता की शराब की लत छुड़वाने के लिए उसकी माता ने यह आरोप लगाया था। महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के शपथ पत्र तथा न्यायालय में बयान के आधार पर जांच के दौरान उसके पिता निर्दोष पाए गए। जांच अधिकारी इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी पूरी कर रहे हैं।