फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
युवक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

तितावी। थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी राजीव पर कुछ दिन पूर्व खेतों पर पानी चलाते समय गांव के ही अंशुल ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी थी। इसमें राजीव छर्रे लगने से घायल हो गया था। घटना के बाद से ही आरोपी अंशुल फरार था, जिसके खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अंशुल को गढ़ी देशराज की पुलिया के पास से तमंचा व दो कारतूस समेत पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
व्हाट्सएप पर फोटो डालने पर मारपीट, फायरिंग
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादुरपुर निवासी अंकुर ने तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे भाई सागर ने गांव के ही आकाश के परिवार के एक व्यक्ति का फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया था। फोटो डालने को लेकर आकाश की सागर के साथ उक्त व्हाट्सएप ग्रुप पर ही कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि सोमवार सुबह आकाश तीन साथियों के साथ सागर के घर पहुंच गया और उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुपोषण स्वास्थ्य मेले के तहत जागरूकता रैली
शाहपुर। कस्बे में बसी रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को सुपोषण स्वास्थ्य मेले के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रभारी एडीओ हनीफ अहमद व डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान लोगों को सुपोषण के बारे में जागरूक किया गया। एडीओ बाबूराम, कस्तूरबा विद्यालय की वॉर्डन गीता देवी, सुरेंद्र सैनी, महबूब अली, इरशाद, सौरभ गुप्ता, शशिकांत, बबीता, खालिदा, ममता, संध्या, अर्चना, मुनेश, संगीता, सुमन, ममतेश व सुदेश का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed