{"_id":"5b786c7642c79246725ba283","slug":"161534618742-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चाकू चले, चाकू लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में चाकू चले, चाकू लगने से युवक घायल
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। मोरना में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच चाकू चल गए। इसमें एक युवक घायल हो गया। इस पर दोनों पक्षों के लोगों के आमने सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को लाठियां फटकार तितर बितर किया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
भोपा क्षेत्र के गांव मोरना में वाल्मीकि समाज के युवक और दलित समाज के युवक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों में चाकू चल गए। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। दूसरे पक्ष ने कपिल पुत्र छोटेराम वाल्मीकि को चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। चाकू मारने का आरोप मेहर सिंह पुत्र जगदीश पर लगाया गया है। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस ने घायल कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत को गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चाकूबाजी की घटना को लेकर दोनों पक्षों में भारी आक्रोश है।