फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सालारपुर में छेड़छाड़ पर दोनों समुदाय आमने सामने

सालारपुर में छेड़छाड़ पर दोनों समुदाय आमने सामने

Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सालारपुर में छेड़छाड़ पर दोनों समुदाय आमने सामने
सालारपुर में छेड़छाड़ पर दो संप्रदाय आमने-सामने आए
विज्ञापन

जानसठ। गांव सालारपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इसको लेकर गांव में तनातनी हो गई। मामला अलग अलग समुदाय के जुड़ा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार खदेड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव सलारपुर में सरकारी नल पर पानी लेने गई युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उसका मोबाइल नंबर पूछ लिया। युवती ने अपने परिजनों को घर जाकर बताया तो उसकी मां ने युवकों के घर जाकर विरोध किया। आरोप है कि युवकों ने युवती की मां के साथ अभद्रता कर दी, जिसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। मौके पर एकत्र दोनों पक्षों की भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने युवती के परिवार से एक युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे गांव में दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठी फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को भगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर थाने आ गए। थाने में दोनों ने पुलिस को तहरीर दे दी। बाद में गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने बताया कि छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया था। फिलहाल में गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed