{"_id":"5adb8dac4f1c1b76098b5c0a","slug":"161524338092-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव के साथ मारपीट, अभद्रता, रजिस्टर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम सचिव के साथ मारपीट, अभद्रता, रजिस्टर फेंका
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम विकास अधिकारी के साथ अभद्रता
रतनपुरी/खतौली।
गांव भूपखेड़ी में प्रधान के पति ने वार्षिक योजना बैठक में ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट व अभद्रता की। इतना ही नहीं कार्यवाही रजिस्टर को फेंक दिया। पुलिस ने प्रधान के पति के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि 16 अप्रैल को गांव भूपखेड़ी में ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक योजना बैठक ले रहे थे। ग्राम प्रधान अनीता देवी के साथ साथ ग्राम पंचायत सदस्य और अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति मानसिंह पुत्र नसीब सिंह शराब के नशे में वहां पहुंचा। उसने ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार के साथ अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर मानसिंह ने ग्राम सचिव के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसने कार्यवाही रजिस्टर को भी उठाकर फेंक दिया। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने ग्राम सचिव की जान बचाई। ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने इस संबंध में जिला विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर को सूचना दी। इस पर जिला विकास अधिकारी ने आरोपी मान सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने के आदेश दिए। ग्राम सचिव की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पति के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
-ृ