फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दिव्यांगों को सुविधा देने का भरोसा, धरना खत्म

दिव्यांगों को सुविधा देने का भरोसा, धरना खत्म

Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को सुविधा देने  का भरोसा, धरना खत्म
युवतियों के फोटो खींचने पर मारपीट
विज्ञापन

पुरकाजी। ग्राम धमात में मंगलवार रात शादी समारोह में कुछ युवकों द्वारा युवतियों के फोटो खींचने का विरोध करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई। समारोह में लात-घूसे चले और घंटों तक दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। जिम्मेदार लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराकर विवाद का निस्तारण करा देने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा कर दिया।
वादे पर खत्म हुआ धरना
पुरकाजी। दिव्यागों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलने और अस्पताल में मरीजों का समुचित इलाज किए जाने की मांग को लेकर भाकियू का धरना बुधवार को भी जारी रहा। शाम को तहसीलदार सदर और एसीएमओ धरने पर पहुंचे। अधिकारियों ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, इस पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू के बैनरतले दिव्यागों को साथ लेकर पुरकाजी अस्पताल पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बनने, उन्हें पेंशन का लाभ और उपकरण आदि दिए जाने की मांगों को लेकर धरना शुरू किया था। धरने पर पहुंचे एसीएमओ के आश्वासन पर भी धरनारत लोग नहीं माने थे। कई लोग रात में भी अस्पताल परिसर में ही जमे रहे। बुधवार को धरने पर पहुंचे तहसीलदार सदर रंजीत सिंह और एसीएमओ संजय जोधा धरने पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से वार्ता कर उन्हें बताया कि अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और एक नेत्र सहायक की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने और उन्हें उपकरण नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया, जिस पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, रियासत खलीफा, हाफिज मोहसिन, मुकर्रम फरीदी, डॉ चांद, नदीम कुरैशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिनगर में पशु
गोष्ठी आयोजित
पुरकाजी। ग्राम हरिनगर में बुधवार को पशुधन विभाग द्वारा पं दीनदयाल योजना के तहत ब्लाक स्तरीय पशु गोष्ठी और मेले का आयोजन किया गया।
गांव के पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हरपाल सिंह ने पशु पालकों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पशु योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर ब्रिजेश शर्मा, ग्राम प्रधान नेपाल सिंह, पशु चिकित्साधिकारी मोहित चौहान, डॉ रविंद्र गिरि, लालसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed