फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्र पर फायरिंग से सनसनी फैली

छात्र पर फायरिंग से सनसनी फैली

Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
छात्र पर फायरिंग से सनसनी फैली
छात्र पर फायरिंग से सनसनी फैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड पर एक छात्र पर दिनदहाडे हुई फायरिंग से क्षेत्र में इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र ने भाग कर दुकानों में घुस कर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आर्य समाज रोड पर स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र शुक्रवार दुपहर को जब कॉलेज से लौट रहा था, तो आर्य समाज रोड पर बाइक सवार युवकों ने उसे टारगेट पर लेकर उस पर फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने से वहां अफरातफरी के साथ राहगीरों में भगदड मच गई। छात्र ने एक काम्पलेक्स में घुसकर जान बचाई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इसी दौरान राहगीरों की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यहां से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, जो पीनना गांव के बताए गए है। पीड़ित छात्र की ओर से चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भाकियू नेता हुए कोर्ट में पेश
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगवीर सिंह हत्याकांड में आरोपी भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी हुई, जबकि मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह के कोर्ट में नहीं आने पर अदालत ने उसके वारंट जारी किए है। कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए 15 दिसंबर की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर 2003 को उनके गांव अलावलपुर माजरा में गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को भी आरोपी बनाया था। यह मुकदमा बीते 14 वर्ष से कोर्ट में लंबित है। शुक्रवार को तारीख होने पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कोर्ट में पेश हुए, जबकि वादी योगराज सिंह अदालत में पेश नहीं हुए। जिस पर कोर्ट ने योगराज के वारंट जारी कर दिए। कोर्ट ने 15 दिसंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed