फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े

बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े

Mon, 04 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े
बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में बाइक की साइड लगने से दो पक्ष आपस में भिड़ गए। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
शनिवार देर रात मोहल्ला जाटान में एक युवक बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक की साइड रास्ते में खडे़ एक युवक को लग गई, जिस पर दोनों में गालीगलौज हो गई। जमकर लाठी डंडे चलने से दोनो पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किए गए जमशेद, मुन्ना, शहजाद, इकबाल व साजिद का शांति भंग में चालान कर दिया है। इसके अलावा कस्बे में शनिवार रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक पक्ष का शेरदीन व उसका पुत्र जुनैद और दूसरे पक्ष का अलीम व जमीर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


काली माता मंदिर में चोरी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भोजाहेड़ी के काली माता मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर के बाहर लगा जाल तोड़कर मंदिर में रखा एक एंप्लीफायर व हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार को मंदिर में आरती करने गए मंदिर संचालक ने वहां पर एंप्लीफायर न मिलने पर तलाश की और देखा तो गल्ले का ताला भी टूटा हुआ था। मंदिर संचालक लीलाराम अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed