{"_id":"597e2b5b4f1c1b53578b4706","slug":"161501440859-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा में दवाई लेने गई किशोरी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोपा में दवाई लेने गई किशोरी लापता
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र पर अपहरण का मामला दर्ज
भोपा। एक किशोरी का पिता-पुत्र ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया की शुक्रवार को उसकी 15 वर्षीया बेटी पड़ोसी महिला के साथ सीएचसी पर दवाई लेने गई थी। महिला को अस्पताल में बैठाकर बाजार से दवाई लेने गई। जब वह काफी देर तक भी वापस नहीं आई, तो पड़ोसी महिला ने उसे सूचना दी। उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। गत दिवस उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि सहारनपुर जिले के देवबंद के एक मोहल्ला निवासी पिता और पुत्र ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले आए हैं। पुलिस ने कहा कि किशोरी की बरामदगी के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
कच्ची शराब की भट्ठी पकड़ी
भोपा। शुक्रताल चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने खादर क्षेत्र के गांव सिताबपुरी के जंगल में छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी। मौके पर दो सौ लीटर लाहन नष्ट किया। 40 लीटर शराब सहित दो ड्रम, पतीला, पाइप आदि उपकरण के साथ एक आरोपी आनंद निवासी सिताबपुरी को दबोच लिया, जबकि उसी के गांव के नरेश व जनेश्वर फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
गंगनहर में कूदने पर चालान किया
भोपा। गंगनहर में कूदा व्यक्ति दो घंटे बाद घर पहुंच गया। परिजनों ने दोस्तों पर धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
धीराहेड़ी गांव निवासी हिटलर, नीटू,सिल्लू, बेलड़ा से अपने गांव की ओर जा रहे थे। बेलड़ा पुल पर पहुंच कर तीनों आपस में बात करने लगे। बातों-बातों में हिटलर ने दोनों साथियों से कहा कि लो में नहर में कूदता हूं। सिल्लू व नीटू उसके परिजनों को सूचना देने गए, तो परिजनों ने दोनों पर हिटलर को नहर में धक्का देने का आरोप लगा पुलिस बुला ली, जिस पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कुछ देर बाद हिटलर गंगनहर से निकल अपने घर पहुंचा, तो परिजनों ने राहत की सांस ली। हिटलर के घर पहुंचने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उसे भी थाने ले आई और तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
किसान पर हमला किया
भोपा। बेहड़ा थ्रू में कुछ लोगों ने खेत पर जा रहे किसान पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित गौतम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता बिजेंद्र व भाई दीपक घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी मां व भाभी अकेली रहती हैं। आरोप है पड़ोसी चाचा आए दिन उनके साथ मारपीट व गालीगलौज करते रहते हैं। शुक्रवार सवेरे की वाक्या है जब गौतम अपने खेत पर गया हुआ था, तभी दो आरोपियों ने धारदार हथियार लेकर आ गए तथा गालीगलौज कर मारपीट आरंभ कर दी, जिसमें गौतम घायल हो गया।
पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश
(फोटो समाचार)
भोपा। लूट, डकैती सहित कई मामलों में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने दबोच कर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद किए। पकड़ा गया बदमाश कई थाना क्षेत्र की घटनाओं में शामिल रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान नंगला बुजुर्ग रजवाहे की पुलिया के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश की पहचान शानू निवासी कसौली के रूप में हुई। शानू शातिर अपराधी है और लूट, डकैती की घटनाओं के बाद गैंगस्टर एक्ट में थाना जानसठ में लंबे समय से वांछित चल रहा था। मीरापुर थाना क्षेत्र में भी घटना को अंजाम दे चुका है। पिछले कुछ दिनों से गांव नंगला बुजुर्ग में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद उसे जेल भेज दिया है।