{"_id":"5973a9564f1c1b47308b4704","slug":"161500752214-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का परिजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का परिजनों पर हत्या का आरोप
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया
मोरना (मुजफ्फरनगर) । ककरौली क्षेत्र के ग्राम तेवड़ा में महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ककरौली पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जनपद मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र के ग्राम सनौता निवासी नौशाद पुत्र निसार ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन गुलिस्ता की शादी ग्राम तेवड़ा निवासी जावेद पुत्र सुलेमान से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि गुलिस्ता को उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट करते रहते थे। बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख नकद व बड़ी गाडी की मांग कर रहे थे। आरोप है कि नि:संतान होने का जिम्मेदार गुलिस्ता को बताते हुए ताना देते हुए मारपीट की, जिसकी सूचना गुलिस्ता ने अपने मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने गुलिस्ता के साथ मारपीट होती देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था। शुक्रवार दोपहर उन्हें गुलिस्ता को जला कर मारने की सूचना मिली। जिस पर वह घायल बहन से मिलने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे। हालत बिगड़ती देख मायके पक्ष के लोग गुलिस्ता को मेरठ ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को पैतृक गांव सनौता में दफना दिया गया। मृतका के भाई नौशाद ने गुलिस्ता के पति जावेद, जेठ रिजवान व अहसान, जेठानी गुलशाना व नाजरीन, ननद नूरजहां, नंदोई आबिद व दो अज्ञात पर गुलिस्ता को यातनाएं देकर जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए ककरौली पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। मृतका के जेठ रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।