{"_id":"597107484f1c1b26468b461a","slug":"161500579656-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश की निशानदेही पर बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश की निशानदेही पर बाइक बरामद
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटी गई बाइक बरामद
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी पुलिस ने लूट के आरोपी गुड्डू पुत्र महिपाल को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक को टांडा माजरा में ईख के खेत से बरामद किया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर रतनपुरी अमरजीत लाल ने बताया कि तीस मई को रतनपुरी निवासी सुरेंद्र शर्मा पुत्र किशनचंद शर्मा से दयालपुरी के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक और मोबाइल लूट लिया था। लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर लूट के आरोपियों की पुलिस ने जानकारी की । इस घटना में कुल तीन बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। एक आरोपी अंकुर पुत्र सुनील, निवासी टांडा माजरा कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। रतनपुरी पुलिस ने 12 जुलाई को इस आरोपी अंकुर को रिमांड पर लेकर लूटा गया मोबाइल बरामद कर चुकी है। दूसरा आरोपी गुड्डू को लूट के एक अन्य मामले में बागपत की जेल में बंद था। दरोगा ब्रहमजीत तोमर ने आरोपी गुड्डू को बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया। पुलिस ने गुड्डू की निशानदेही पर सुरेंद्र शर्मा से लूटी गई बाइक को गांव टांडा माजरा में ईख के खेत से बरामद किया है। अब पुलिस तीसरे फरार आरोपी टांडा माजरा निवासी दुष्यंत पुत्र राजेंद्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल का कहना है कि पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।