फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लिफ्ट लेकर चालक से क्वालिस कार लूटी

लिफ्ट लेकर चालक से क्वालिस कार लूटी

Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर चालक  से क्वालिस कार लूटी
लिफ्ट लेकर चालक से क्वालिस कार लूटी
विज्ञापन

तितावी(मुजफ्फरनगर)।
बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर जाने की बात कहकर चालक से क्लालिस कार लूट ली। लुटेरों ने चालक को बागपत के रटौल गांव के जंगल में बंधक बनाकर उसके एटीएम से 30 हजार रुपये भी निकाले गए। किसी तरह से बंधकमुक्त होकर आए पीड़ित ने लूट की तहरीर तितावी पुलिस को दी है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी शमीम पुत्र अब्दुल गफ्फार के साथ यह वारदात घटी। शमीम बृहस्पतिवार दुपहर को क्वालिस कार लेकर शामली जा रहा था। धौलरा बस स्टैंड पर पहुंचा तो छह युवकों ने उसकी गाड़ी को हाथ देकर रोक लिया। युवकों ने शमीम को कहा कि उन्हें शामली जाकर ट्रेन पकड़नी है, इसलिए लिफ्ट देकर शामली स्टेशन पर पहुंचा दो। चालक ने युवकों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठने के बाद युवकों ने तमंचे के बल पर चालक को बंधक बना लिया और उसे बागपत जनपद के ग्राम रटौल के जंगल में ले जाकर एक खंभे से बांध दिया। बदमाशों ने शमीम से मोबाइल फोन करीब डेढ़ हजार रुपये और एटीएम कार्ड भी लूट लिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उससे एटीएम का पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके एटीएम से 30 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। रात में शमीम किसी तरह बंधनमुक्त हुआ और शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंचा। इसके बाद तितावी थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed