{"_id":"593993e24f1c1baa0a8b45b2","slug":"161496945634-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडियाकर्मियों पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन इलाके में मीडियाकर्मियों पर लाठी-डंडों से लैस कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। झगड़े से मौके पर भगदड़ मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
सिविल लाइन के भगवती मार्केट स्थित इलेक्ट्रानिक चैनल के दफ्तर से बुधवार रात करीब दस बजे मीडियाकर्मी अमित सैनी, मनीष वर्मा विकास और अक्षय के साथ कवरेज के लिए जा रहे थे। मार्केट के नीचे आए तो देखा कि कुछ युवक लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर हंगामा कर रहे थे। शोर सुनकर वहां पहुंचे तो युवकों ने तीनों पर हमला कर दिया। इसी बीच वहां आए फोटोग्राफर ने झगड़ा देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। झगड़े के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान मीडियाकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकरी ली और आरोपियों की तलाश में दबिशें दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दो भाइयों पुनीत और सागर वर्मा के अलावा आशू, शादाब, नीरज और रमन के खिलाफ जानलेवा हमले सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।