फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जौली में एचटी करंट ने मचाया कोहराम

जौली में एचटी करंट ने मचाया कोहराम

Sat, 29 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
जौली में एचटी करंट ने मचाया कोहराम
भोपा। गांव जौली में हाईटेंशन लाइन के खंभे में आए करंट से किशोर बुरी तरह झुलस गया, जबकि दो पशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। भाकियू ने जर्जर तार बदलने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी नाहिद काजमी का 14 साल का बेटा मोहम्मद रजा शुक्रवार सुबह भैंसे को तालाब में नहलाने ले जा रहा था। जैसे ही वह गांव में ही लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे के पास पहुंचा, उसमें उतरे करंट ने भैंसे को चपेट में ले लिया। भैंसे के गले में बंधे रस्से को हाथ में लिए होने से किशोर को करंट का तेज झटका लगा, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और दूर जाकर पड़ा और भैंसे ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पास से ही गुजर रहा एक कुत्ता भी करंट की चपेट में आकर मर गया। वहीं, सफाई कर रहे सफाईकर्मियों हरवीर, नितिन व रंजीत को भी करंट का झटका लगा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए विद्युत विभाग की लापरवाही को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूचना पर पहुंचे जौली चौकी प्रभारी गुरुबचन सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना से आक्रोशित भाकियू के योगेश शर्मा, बिट्टू प्रधान व योगेश शिवाच ने जौली में जर्जर विद्युत लाइन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए 15 दिन में इन्हें नहीं बदले जाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान पति शाह रजा, जिया आलम, खलील, आसिफ़ हुसैन, हुसैन अहमद, बबलू , सुलेमान, काजिम रजा व माजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed