{"_id":"5d13c5308ebc3e3cb2329f0a","slug":"15615767336-muzaffarnagar-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के पीनना बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के बाद रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में मैनेजर और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाईपास स्थित शिवधाम फिलिंग सेंटर के मैनेजर अनुज निवासी तिलकनगर ने तहरीर देकर बताया कि उसके पेट्रोल पंप पर मंगलवार शाम कुछ युवक गाड़ी में तेल डलवाने पहुंचे। रुपये मांगने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। कुछ देर बार आरोपियों ने कई साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उन्हें बचाने पहुंचे मैनेजर अनुज पर भी जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने शाहपुर के गांव मीरापुर निवासी निखित, मनोज व शुभम को नामजद करने के साथ ही आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।