फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth performing stunts on a motorcycle collides with a pickup truck condition critical.

Lucknow News: बाइक से स्टंट कर रहा युवक पिकअप से टकराया, हालत नाजुक

Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Youth performing stunts on a motorcycle collides with a pickup truck condition critical.
बाइक से स्टंट कर रहा युवक पिकअप से टकराया, हालत नाजुक
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा में बुधवार दोपहर स्टंट कर रहे बाइक सवार मो. फरीद (18) की बाइक सामने से आ रही पिकअप में जा भिड़ी। बाइक सवार 15 मीटर तक घिसटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने फरीद को राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया और परिजनों को खबर दी। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने फरीद की हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक, हंसखेड़ा की पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी फरीद दोपहर करीब दो बजे बिना हेलमेट हंसखेड़ा की ओर जा रहा था। न्यू काशीराम कॉलोनी के पास स्टंट के दौरान हादसा हो गया। आरोप है कि पिकअप चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक सहित फरीद करीब 15 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


एसीपी शकील अहमद के अनुसार फरीद की दाहिनी जांघ और एड़ी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। जबड़े, दाहिने कंधे और हाथ में चोटें आई हैं। दाहिने हाथ की उंगलियों व कलाई में भी फ्रैक्चर बताया गया है। इसके अलावा पीठ-कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें हैं जबकि बाएं पैर में भी अंदरूनी चोटें आई हैं। फरीद के भाई अली मोहम्मद की तहरीर पर देर रात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed