फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pregnant woman molested; attempt made to run her over with a Thar SUV when she resisted

Lucknow News: गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश

Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman molested; attempt made to run her over with a Thar SUV when she resisted
गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश
लखनऊ। पारा में हंसखेड़ा मोड़ के पास बुधवार रात थार सवारों ने गर्भवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दंपती को पीटा और महिला को थार से कुचलने की कोशिश की। हंगामे के बीच थार सवार दोनों युवक भाग निकले, जबकि उनके साथ मौजूद तीन महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने थार कब्जे में लेकर सीज कर दी है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

युवक के मुताबिक, बुधवार देर रात गर्भवती पत्नी के पेट में दर्द होने पर वह उसे दिखाने निकले थे। हंसखेड़ा मोड़ के पास सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान थार सवार दो युवकों और तीन महिलाओं का ओवरटेक पर बस चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि थार सवारों ने बस चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों युवक दंपती के पास पहुंचे और पत्नी से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर उन्होंने अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर दंपती को पीटा। भीड़ जुटने पर दोनों युवक थार में बैठकर भागने लगे और महिला का पैर कुचलने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया लेकिन दोनों भाग निकले।
विज्ञापन


थार पर पथराव, महिलाओं ने थाने में किया हंगामा

घटना से नाराज लोगों ने थार पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पारा पुलिस ने तीनों महिलाओं को लोगों से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। वहां भी उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने तीनों के नाम-पते दर्ज किए और मेडिकल कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी और वीडियो से पहचान में जुटी पुलिस
इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपियों में एक के अधिवक्ता होने की जानकारी सामने आई है। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि थार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। पीड़ित ने बृहस्पतिवार सुबह तहरीर दी थी। फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश

गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश

गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश

गर्भवती से छेड़छाड़, विरोध पर थार से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed