{"_id":"6ada7d40cb4744d49f01205c","slug":"rs-10-lakh-stolen-from-cash-van-fir-registered-against-five-including-the-custodian-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1978440-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैश वैन से दस लाख चोरी, कस्टोडियन समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैश वैन से दस लाख चोरी, कस्टोडियन समेत पांच पर प्राथमिकी
Fri, 23 Oct 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
कैश वैन से दस लाख चोरी, कस्टोडियन समेत पांच पर प्राथमिकी
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित सीएमएस इंफो सिस्टम लि. कंपनी के शाखा प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने कस्टोडियन समेत पांच पर कैश वैन से दस लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने 21 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
अजय ने बताया कि 12 अक्तूबर को कंपनी के कैश वैन रूट संख्या नौ के जरिये एटीएम में नकदी भरनी थी। नकदी से भरे छह बैग कैश वैन में लोड किए गए थे। यह प्रक्रिया वाल्ट रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दर्ज हुई थी। कैश के साथ गई टीम में कस्टोडियन कन्नौज के बिनौरामपुर निवासी राजीव कुमार, इंदिरानगर के मुंशी पुलिया निवासी कस्टोडियन संतोष शर्मा, गोमती नगर का चालक विनय कुमार चौहान, हरदोई के मल्लावां निवासी गनमैन सर्वेंद्र सिंह और देवरिया के रुद्रपुर खोप का गनमैन आदित्य कुमार नायक थे।
आरोप है कि टीम जब जानकीपुरम में लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कैंपस के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में पहुंची तो दस लाख रुपयों से भरा एक बैग गायब था। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी से फुटेज मांगी गई हैं। पहले से तय रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।