{"_id":"5d1270ae8ebc3e3cd728f479","slug":"156148956417-muzaffarnagar-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार तीन संदिग्ध युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार तीन संदिग्ध युवक दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार तीन संदिग्ध युवक दबोचे
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर कार सवार बदमाशों की सूचना पर घेराबंदी करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने कार सवार तीन संदिग्ध युवक गिरफ्तार किए, जिनके पास से तमंचे-चाकू बरामद किए गए हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह मेरठ रोड पर कार सवार बदमाशों के घूमने की सूचना पर घेराबंदी कर ली। वहलना चौक से एसआई कपिलदेव व मीनाक्षी चौक की तरफ से एसआई विनय शर्मा ने टीम के साथ मेरठ रोड पर घेराबंदी कर ली। इसी दौरान कंपनी बाग के सामने पुलिस टीमों ने उक्त कार को पकड़ लिया, जिसमें तीन युवक सवार थे। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि कार सवार तीनों युवक देवबंद के हैं, जिनमें रिहान पुत्र गुफरान, अनस पुत्र मेहरबान व नदीम पुत्र अखलाक शामिल हैं। इनमें से रिहान के पास से तमंचा-कारतूस व अन्य दोनों के पास से चाकू बरामद किए गए हैं। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों से असलहे लेकर घूमने की बाबत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
-