फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ब्लैकमेल करने के लिए वायरल किए छात्रा के फोटो

ब्लैकमेल करने के लिए वायरल किए छात्रा के फोटो

Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेल करने के लिए वायरल किए छात्रा के फोटो
ब्लैकमेल करने के लिए वायरल किए छात्रा के फोटो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली के एक युवक ने शहर निवासी छात्रा के फोटो खींचकर उन्हें अपने साथ एडिटिंग करते हुए उसकी फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक मेसेज के साथ वायरल कर दिए। छात्रा को ब्लैकमेल करते हए उससे दस लाख रुपये भी मांगे गए। रुपये न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन एमए की छात्रा है। कॉलेज आते-जाते समय उत्तरी दिल्ली के गौतम विहार निवासी फैसल पुत्र नफीस ने किसी तरह मोबाइल से छात्रा के फोटो खींच लिए। पीड़ित के अनुसार करीब चार माह पूर्व आरोपी ने एडिटिंग करते हुए छात्रा के अपने साथ आपत्तिजनक फोटो तैयार कर लिए और उन्हें छात्रा की फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर अपने साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा को ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये की मांग की, जिससे छात्रा तनाव में आ गई। 11 मई को पीड़ित छात्रा ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी, जिसने एसएसपी से घटना की शिकायत की, जिस पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई थी। इसी दौरान पीड़िता के भाई ने फैसल को फोन कर उसे इन हरकतों से बाज आने को कहा तो आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने की धमकी देते हुए 31 मई, छह जून व 14 जून को छात्रा के अपने साथ एडिटिंग किए गए आपत्तिजनक फोटो अश्लील मेसेज के साथ सोशल साइट्स पर वायरल कर दिए। पीड़ित छात्रा के भाई की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed