फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किए जाने व बाद में शादी से इंकार के मामले में आखिरकार पुलिस ने शनिवार देर रात युवती की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक-युवती की दोस्ती फेसबुक पर मार्च-17 में हुई थी। उक्त मामले में शनिवार को दिन भर शहर कोतवाली में हाई-प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर मार्च-17 में सरवट निवासी दानिश खान पुत्र अकरम खान से हुई थी। दोनों के बीच चेटिंग भी होने लगी, जिसके बाद दानिश युवती को अपने घर भी ले जाने लगा था। युवती का कहना है कि दोनों के परिजनों ने बाद में आपसी सहमति से उनका निकाह करना मंजूर करते हुए सगाई भी कर दी, जिसमें युवक की बहन व बहनोई ने अहम भूमिका निभाई थी। सगाई के बाद आरोपी युवती को घुमाने के बहाने से बाहर भी ले जाने लगा, जहां उसने जल्द ही निकाह होने का हवाला देते हुए युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार युवती को हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता के अनुसार बाद में युवक व उसके परिजनों ने युवती से निकाह कराने को लेकर टालमटोल शुरू कर दी। 19 जून को पीड़िता ने युवक को फोन कर शादी करने के लिए कहा, तो उसने स्पष्ट इंकार करते हुए उसे धमकियां दीं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दानिश खान के साथ ही उसके परिजनों के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed