Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Moving car turns into a fireball; police take risks in an attempt to extinguish the blaze.

Meerut News: चलती कार बनी आग का गोला, पुलिस ने जोखिम उठाकर बुझाने का किया प्रयास

Mon, 09 Nov 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Moving car turns into a fireball; police take risks in an attempt to extinguish the blaze.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती में कनौडा पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गश्त कर रही पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
मेरठ के एकता नगर निवासी हिमांशु सिंह अपने दोस्तों सदर बाजार निवासी शाहिल साहू और बेगमबाग निवासी अंकित वर्मा के साथ हरिद्वार जा रहे थे। कनौडा पेट्रोल पंप के पास कार मिसिंग करने लगी। हिमांशु ने कार रोकी तो डैशबोर्ड से चिंगारी निकलती दिखाई दी। इसी दौरान गश्त कर रही सकौती पुलिस सूचना पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को कार से दूर हटाया और पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलिंडर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। मिट्टी की मदद से भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन पेट्रोल कार में आग तेजी से फैलती गई। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। कार में आग लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर जाम खुलवाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में तीनों युवक बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कार में अचानक आग लगी थी। तीनों सवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed