{"_id":"5d0fc4548ebc3e79f315d2e9","slug":"156131437119-muzaffarnagar-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
समीर हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से आक्रोश
विज्ञापन

चरथावल। चार महीने बाद भी कस्बे के किशोर की हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने थाने का घिराव किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मृत किशोर के परिजनों को आश्वस्त किया कि हत्याभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चरथावल कस्बे में हकीमुपरा मार्ग पर समीर (14) पुत्र ताहिर 23 फरवरी को घर से लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव घर के नजदीक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक के गले में निशान थे। आशंका जताई गई थी कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतक के परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के पिता ताहिर ट्रक ड्राइवर हैं। चार माह बाद भी मर्डर मिस्ट्री के खुलासे के लिए पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने मृतक के आसपास दुकानों एवं उसके साथियों से भी पूछताछ कर चुकी है. लेकिन नतीजा अभी शून्य है। चार महीने बाद मामले का खुलासा नहीं होने से पर पुलिस के प्रति मृत किशोर के परिजनों में आक्रोश है। रविवार को मृतक के पिता के साथ लोगों ने थाने पहुंचकर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। मामले का खुलासा बहुत जल्द कर दिया जाएगा।