फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तिस्सा गांव से चोरी की कार बरामद, आरोपी फरार

तिस्सा गांव से चोरी की कार बरामद, आरोपी फरार

Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
तिस्सा गांव से चोरी की कार बरामद, आरोपी फरार
मोरना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली से चोरी की गई कार को पुलिस ने घेरबंदी करके पकड़ ली, जबकि आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल ने गांव तिस्सा में पहुंचकर मुख्य मार्गों पर चेकिंग की। पुलिस को एक कार गांव के मोहल्ला बेरियान के पास स्थित बस स्टैंड पर संदिग्ध खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान तिस्सा में मौके पर पहुंचे कार मालिक विश्वदीप निवासी निकट राजीव चौक, गांव झाड़सा, सेक्टर 31, गुरुग्राम ने बताया कि उसकी कार घर के सामने पार्किंग में खड़ी थी। सुबह 5 बजे जब कार गायब मिली। उन्होंने कार में जीपीएस डिवाइस लगवा रखी है, जिससे कार लोकेशन गांव तिस्सा, जिला मुजफ्फरनगर की मिली। जिसके बाद उन्होंने कार चोरी की सूचना थाना भोपा प्रभारी एमएस गिल को दी। चोर कार को गांव में छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कार में सवार दो युवकों को जाते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed