फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी समेत तीन लोग लापता, गुमशुगदी दर्ज

किशोरी समेत तीन लोग लापता, गुमशुगदी दर्ज

Fri, 21 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
किशोरी समेत तीन लोग लापता, गुमशुगदी दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। गोपाली, गुनारसी और मोहल्ला पठानपुरा से किशोरी समेत तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुनारसी गांव निवासी कामिल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 जून की दोपहर 17 वर्षीय बेटी गुलअफशा बाहर लगे नल से पानी भरने के लिए गई थी, लेकिन उसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने पर भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं, गोपाली गांव निवासी मो. मनव्वर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 16 जून की दोपहर करीब एक बजे बड़ा भाई मसव्वर (33) घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। सभी जगह उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई उसका सुराग नहीं लगा। उधर, मोहल्ला पठानपुरा निवासी निशा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 मई को पति सुभाष सिंह (60) घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरु की गई। रिश्तेदारों और जान पहचान वालों से भी उसके बारे में पूछताछ की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, रेफर
देवबंद। देवबंद-गंगोह मार्ग पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भायला गांव निवासी डा. ब्रजपाल सिंह (60) शुक्रवार को गांव के साथी लाखा (35) के साथ बाइक से देवबंद की तरफ आ रहे थे। जब वह गांव से निकलकर सड़क पर कुछ दूर चले तो सामने से आ रही तजि गति बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति के भी चोट लगी, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना हैं कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed