{"_id":"5d09349e8ebc3e0594555f2e","slug":"15608843683-muzaffarnagar-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दंपती समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपती समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
भौराकलां। खेड़ी सूंडियान में सोमवार देर रात हुई सिसौली के युवक की हत्या के मामले में दंपती व उनके तीन बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।
सिसौली निवासी शेखर पुत्र महावीर सिंह सोमवार देर रात पास के गांव खेड़ी सूंडियान गया था, जहां उसका रामकुमार पक्ष से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर रामकुमार पक्ष ने शेखर को बुरी तरह से पीट दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में शेखर की मां राजबाला ने रामकुमार, उसकी पत्नी बिट्टू और तीन बेटों संदीप, प्रदीप व सोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि शेखर लेनदेन के मामले में रामकुमार के घर गया था, जहां हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। एसओ बचनसिंह अत्री ने बताया कि एक आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। शाम को युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद सिसौली पहुंचा, जहां उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।