{"_id":"5d0932698ebc3e124660cfaf","slug":"15608838044-khatauli-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
विज्ञापन
खतौली। बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बेहोशी की हालत में उसे जंगल में फेंक दिया। ग्रामीणों को जंगल में युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला बालकराम निवासी मोहम्मद अनस पुत्र शेरदीन सोमवार की शाम को घर से मेरठ में काम करने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद अनस घर से एक घंटे के भीतर वापस लौटने को कहकर गया था। रातभर मोहम्मद अनस घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि मोहम्मद अनस गांव मढकनीमपुर के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजनों ने अनस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की। परिजनों का कहना है था कि बदमाशों ने मेरठ से वापस लौटते समय अनस को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे हजारों की नगदी लूट ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पीड़ित के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।