फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मीनाक्षी चौक पर पकड़ा गया कारों का कमेला

मीनाक्षी चौक पर पकड़ा गया कारों का कमेला

Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर पकड़ा गया कारों का कमेला
मीनाक्षी चौक पर पकड़ा गया कारों का कमेला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की मीनाक्षी चौक स्थित कबाड़ी की दुकान में चल रहे कारों के कमेला का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी कबाड़ी भाग निकला। मौके से पांच कारों के इंजन, दो काटी गईं कारें और कई कारों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। आरोपी कबाड़ी की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइंस पुलिस ने रविवार तड़के सूचना के आधार पर शहर के मीनाक्षी चौक स्थित कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, दुकान के पीछे स्थित गोदाम में कुछ लोग बड़े पैमाने पर कारों को काट रहे थे। इनमें से पुलिस ने चार आरोपियों को मौके पर ही धर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी दुकान में कारें काटी जा रहीं थीं। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने बताया कि मौके से काटी गईं कारों के पांच इंजन, दो काटी जा रहीं इंडिगो कारें और कई काटी जा चुकीं कारों के पार्ट्स बरामद किए गए हैं। इससे साफ है कि दुकान के पीछे स्थित गोदाम में बड़े पैमाने पर कारें काटी जा रहीं थीं, जिनमें से अधिकांश चोरी की होने की आशंका है। इंस्पेक्टर के के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में आरोपी मोहल्ला खालापार निवासी सुहेब, इलियास व असलम और रहमतनगर निवासी शानू शामिल हैं। वहीं, मौके से फरार आरोपी की पहचान दुकान मालिक कबाड़ी शबलू निवासी मीनाक्षी चौक के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इसके साथ ही मौके से बरामद की गईं कटी कारों व उनके इंजन के माध्यम से कारों के असल मालिकान की भी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed