फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित तीन घायल

दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित तीन घायल

Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित तीन घायल
मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित तीन घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव अंबरपुर में बिटौड़ा रखने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र सिकंदर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी माता सत्यवती बिटौड़ा रख रही थी। उसके गांव के ही अंकित एवं कुलदीप पुत्रगण सुक्खा और अजय पुत्र रामपाल ने वहां बिटौड़ा रखने का विरोध किया। इसी बीच अंकित एवं कुलदीप तथा अजय ने उसकी मां सत्यवती के साथ गालीगलौज के बाद लाठी डंडों से मारपीट प्रारंभ कर दी। शोरशराबा सुनकर अशोक व उसकी पत्नी महेंद्री भी मौके पर पहुंचे। जब इन लोगों ने गाली गलौज एवं मारपीट का विरोध किया, तो अंकित कुलदीप एवं अजय ने अशोक उसकी पत्नी महेंद्री तथा उसकी मां सत्यवती के साथ फिर से लाठी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसकी मां सत्यवती व पत्नी महेंद्री घायल हुए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। सूचना पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में घायल अशोक उसकी पत्नी महेंद्री और मां सत्यवती को उपचार हेतु खतौली अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से आरोपी अजय पुत्र रामपाल को हिरासत में लिया है। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिए गए अजय को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed