फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धमकी देने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

धमकी देने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
धमकी देने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
धमकी देने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। विकास कार्यों एवं शौचालय निर्माण की जांच कराने की शिकायत करने वाले ग्रामीण से खफा ग्राम प्रधान ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

रतनपुरी के गांव अंबरपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र सोनाथ सिंह ने जिलाधिकारी को गांव अंबरपुर और मथेड़ी में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं शौचालय निर्माण की जांच कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला ग्राम विकास अभिकरण के सहायक अभियंता हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में जांच टीम ने सात जून को गांव में ग्राम प्रधान मनीष कुमार द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं शौचालय निर्माण की जांच की थी। जांच के दौरान शौचालय निर्माण में काफी अनियमितताएं मिली थीं। सात जून को जांच पूर्ण न होने के कारण एक अन्य जांच सोमवार को होना प्रस्तावित है। इसी को लेकर ग्राम प्रधान मनीष कुमार ने शिकायतकर्ता सुनील के घर पहुंचकर उसके साथ गालीगलौज की। आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया तथा ग्राम प्रधान ने शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में शिकायतकर्ता सुनील ने थाने में आरोपी ग्राम प्रधान में विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed