{"_id":"5d03f0718ebc3e413e7c4776","slug":"156053923819-muzaffarnagar-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से लूटी चेन, पर्स भी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से चेन लूटी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याणपुरी निवासी अनीता पत्नी दीपक बृहस्पतिवार शाम के समय किसी काम से थाने के सामने स्थित जैन मिलन विहार कॉलोनी गईं थीं। वहां से लौटते समय जैसे ही महिला थाने से कुछ दूरी पर पहुंचीं, पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, नई मंडी थाना क्षेत्र के ही अंकित विहार निवासी शालिनी पत्नी अमरीश ने तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार शाम के समय गांधी कॉलोनी में खरीददारी करने गई थी। वहां उन्होंने एक दुकान से सामान खरीदते समय अपना पर्स दुकान के काउंटर पर रख दिया। जहां से किसी ने उनका पर्स ही चोरी कर लिया। पर्स में हजारों की नकदी, मोबाइल, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।